फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The body of a female bank employee was found hanging from a noose in a rented room

Hamirpur (Himachal) News: किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला महिला बैंक कर्मी का शव

Fri, 11 Apr 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 11 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत सेरा गांव में किराये के कमरे में रह रही एक महिला बैंक कर्मी का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। मामले में एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला की संदिग्ध मौत से कुछ समय पहले ही अवैध संबंधों के आरोपों को लेकर विवाद हुआ था। एक अन्य महिला अपने परिजनों के साथ यहां पहुंची थी, उसने मृतका पर अपने पति के साथ अवैध संबंध होने के आरोप लगाए थे। मामले में विवाद होने के बाद स्थानीय लोगों के साथ पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने में बुलाया। इसके बाद एक पक्ष के लोग नादौन थाना चले गए, लेकिन कुछ घंटों के बाद महिला का शव कमरे में दुप्पटे से लटका हुआ बरामद हुआ। बड़सर निवासी महिला सेरा गांव में किराये का कमरा लेकर रहती थी। मामले में वीरवार सुबह गांव के लोगों ने महिला के कमरे के बाहर शोर सुना तो कुछ लोग मौका पर पहुंच गए। यहां पर एक अन्य महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति और बैंक कर्मी महिला एक साथ कमरे में पाए गए हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाने वाली महिला के साथ उसके अन्य परिजन भी आए थे। जब विवाद बढ़ा तो सूचना पर एसआई देवराज की अगुवाई में पुलिस टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने सभी पक्षों को थाने बुलाया, जबकि बैंक कर्मी महिला ने कहा कि वह कुछ देर बाद अपने माता-पिता के साथ ही आएगी। जब सब लोग चले गए, तो कुछ देर बाद महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान राजीव कुमार तथा अन्य ग्रामीणों की उपस्थित में थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने अंदर से बंद कमरे को खुलवाया तो महिला का शव फंदे से लटक रहा था, जबकि बिस्तर पर सुसाइड नोट रखा था।
वहीं, मृतका के पिता सहित अन्य परिजनों ने अवैध संबंधों का आरोप लगाने वाली महिला और उसके पति और परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed