{"_id":"6aa6faddaadd61841a0bff87","slug":"the-40-minute-journey-to-nalti-took-an-hour-and-a-half-and-the-villagers-were-troubled-by-the-slow-speed-of-the-buses-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-208251-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नाल्टी तक 40 मिनट का सफर डेढ़ घंटे में, बसों की धीमी रफ्तार से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नाल्टी तक 40 मिनट का सफर डेढ़ घंटे में, बसों की धीमी रफ्तार से ग्रामीण परेशान
Mon, 14 Sep 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर से नाल्टी तक करीब 30 से 40 मिनट का सफर निजी बसों की धीमी रफ्तार और जगह-जगह अनावश्यक ठहराव के कारण डेढ़ से पौने दो घंटे में पूरा हो रहा है। इससे महिलाओं, बुजुर्गों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
रविवार को ग्राम पंचायत नाल्टी के दौड़वीं गांव पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा के समक्ष ग्रामीणों ने बसों की समयसारिणी और संचालन व्यवस्था में सुधार की मांग रखी।
ग्रामीणों ने नाल्टी सहकारी समिति में जमा अपनी धनराशि जरूरत के समय नहीं मिलने पर रोष जताया। उन्होंने लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और धनराशि लौटाने की मांग की। साथ ही नाल्टी को कमलाह से जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग बनाने की मांग रखी।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, इससे आसपास के गांवों को निर्माणाधीन चिकित्सा महाविद्यालय तक पहुंचने के लिए छोटा रास्ता मिलेगा। डॉ. वर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई छोटे मामलों का मौके पर ही समाधान करवाया।