फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tell villagers ways to avoid digital fraud

Hamirpur (Himachal) News: ग्रामीणों को बताए डिजिटल ठगी से बचने के तरीके

Wed, 16 Jul 2025 06:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 16 Jul 2025 06:17 AM IST
विज्ञापन
कलूर और मझियार खुर्द पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। नादौन उपमंडल कलूर और मझियार खुर्द पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ आशीष संगरा, जिला अग्रणी प्रबंधक टशी नमग्याल, पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के निदेशक अजय कुमार कतना और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को पीएम जन धन योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और कई अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैंक खाताधारकों की केवाईसी, डिजिटल बैंकिंग, डिजिटल ठगी से बचाव और कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में भी बताया।

भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ आशीष संगरा ने सभी लोगों से बैंकों की ऋण योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान ग्राम पंचायत मझियार के प्रधान मान चंद डोगरा, कलूर के प्रधान रविंद्र कुमार, वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी, विभिन्न बैंकों की शाखाओं के प्रबंधक और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed