फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Technical University: 204 B.Tech seats allotted on the first day

तकनीकी विवि : पहले दिन बीटेक की 204 सीटें आवंटित

Thu, 25 Jul 2024 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
बीटेक के लिए एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणी की काउंसलिंग आज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में वीरवार को जेईई मेन की मेरिट के आधार पर बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की पहले चरण की काउंसलिंग हुई। पहले दिन सामान्य श्रेणी सहित ऑल इंडिया कोटा, बेटी है अनमोल, ईडब्ल्यूएस कश्मीरी विस्थापित और टीएफडब्ल्यू कोटे के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की काउंसलिंग हुई। इसमें 204 विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की गईं। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो.जयदेव ने कहा कि जेईई मेन के आधार पर भरे जाने वाली बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन विद्यार्थियों को पहले दिन सीटें आवंटित हुई हैं, उन्हें 29 जुलाई शाम चार बजे तक संबंधित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी।



जो विद्यार्थी आवंटित शिक्षण संस्थान में तय समय तक रिपोर्ट नहीं करेगा, वह सीट खाली मानी जाएगी। अधिष्ठाता शैक्षणिक ने कहा कि 26 जुलाई को ओबीसी, एससी, एसटी और इन्हीं वर्गों की उप श्रेणियों के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। वहीं, तकनीकी विवि की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा के आधार पर जिन अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग के लिए आवेदन किया है, उनकी काउंसलिंग 27 जुलाई से होगी। 27 जुलाई को सामान्य श्रेणी सहित ऑल इंडिया कोटा, बेटी है अनमोल, ईडब्ल्यूएस कश्मीरी विस्थापित व टीएफडब्ल्यू कोटे से जिन अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग के लिए आवेदन किया है, उनकी काउंसलिंग होगी। 28 जुलाई को ओबीसी, एससी, एसटी और इन्हीं वर्गों की उप श्रेणियों के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed