अवाहदेवी (हमीरपुर)। टाइगर अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट अवाहदेवी के बच्चों ने गत दिनों ऑनलाइन आयोजित की गई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किए हैं। अकादमी के संचालक मास्टर डीके ने बताया कि टाइगर अकादमी मार्शल आर्ट के माध्यम से हमेशा बच्चों के हित में कार्य करती आ रही है और नई पीढ़ी को अच्छा रास्ता दिखा रही।
ऑनलाइन प्रतियोगिता में टाइगर अकादमी के 10 बच्चों ने भाग लिया था। जिसमें से उन्होंने 6 ब्रॉन्ज मेडल, 2 सिल्वर और दो गोल्ड मेडल प्राप्त किए हैं। मास्टर डीके ने बताया कि हमारी अगली पीढ़ी जिस प्रकार नशे की ओर जा रही है, उसे सही राह देना एवं आत्मनिर्भर बनाना अति आवश्यक है। अकादमी के बच्चों में सुनीता देवी और अमन कुमार ने गोल्ड मेडल, अंबिका ठाकुर और एंजल ठाकुर ने सिल्वर मेडल जबकि, आर्यन, आशिका ठाकुर, अनमोल, शालिनी देवी, ओम बनियाल और नीलाक्षी ठाकुर ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किए हैं।