{"_id":"6199337092c7782db131e03f","slug":"svachchhata-sarvekshan-nagar-parishad-hamirpur-slipped-41-places-got-588th-position-hamirpur-hp-news-sml3908852157","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण में 41 स्थान पिछड़ी नगर परिषद हमीरपुर, मिला 588वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण में 41 स्थान पिछड़ी नगर परिषद हमीरपुर, मिला 588वां स्थान
विज्ञापन
हमीरपुर। वर्ष 2019 में प्रदेश की सबसे स्वच्छ नगर परिषद रही हमीरपुर नगर परिषद स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार 41 स्थान पिछड़ गई है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में नगर परिषद हमीरपुर ने देशभर में 588वां स्थान हासिल किया है। वर्ष 2020 में नगर परिषद हमीरपुर 547वें स्थान पर थी। वर्ष 2019 में 495वां स्थान लेकर प्रदेश की सबसे स्वच्छ नगर परिषद बनी थी। इस बार नगर परिषद हमीरपुर की स्वच्छता रैकिंग में कमी आई है। हालांकि जिले के अन्य तीन नगर निकायों ने स्वच्छता को सुदृढ़ करते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में रैकिंग में सुधार किया है।
नगर पंचायत नादौन बीते वर्ष 711वें स्थान पर थी। इसने इस वर्ष रैंकिंग में सुधार करते हुए 467वें स्थान पाया है। वहीं नगर परिषद सुजानपुर भी 206 अंकों के सुधार के साथ 691 से 485वें स्थान पर पहुंची है। नगर पंचायत भोटा 117 अंकों के सुधार के साथ इस बार 567वें स्थान पहुंची है। नगर परिषद हमीरपुर को छोड़कर जिला के शेष निकायों में स्वच्छता की स्थिति सुदृढ़ हुई है।
इस संबंध में नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी केएल ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता मापदंडों को पूरा करने के लिए कई बार बजट की कमी आड़े आती है। हमीरपुर में भी आधुनिक शौचालय नहीं है। जिस कारण सर्वेक्षण में इस बार पिछड़े हैं।