फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Supervisor conducted second inspection of candidates' expenditure registers

Hamirpur (Himachal) News: पर्यवेक्षक ने किया प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टरों का द्वितीय निरीक्षण

Tue, 02 Jul 2024 06:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से व्यय पर्यवेक्षक के रूप में तैनात वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी आनंद कुमार ने मंगलवार को हमीर भवन में उम्मीदवारों के रजिस्टरों का द्वितीय निरीक्षण किया। उन्होंने उम्मीदवारों के व्यय रजिस्टरों में दर्ज चुनाव प्रचार की विभिन्न गतिविधियों के खर्च से संबंधित एक-एक प्रविष्टि का मिलान सहायक व्यय पर्यवेक्षक एवं अकाउंटिंग टीम की ओर से तैयार किए गए शैडो रजिस्टर के साथ किया। व्यय पर्यवेक्षक ने उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों से कहा कि वे इन दोनों रजिस्टरों की प्रविष्टियों में अंतर को दुरुस्त करें और किसी भी तरह की शंका या आपत्ति के निवारण के लिए व्यय पर्यवेक्षक या सहायक व्यय पर्यवेक्षक और अकाउंटिंग टीम से संपर्क करें। आनंद कुमार ने बताया कि उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार के खर्चे की निगरानी के लिए कम से कम तीन बार व्यय रजिस्टरों का निरीक्षण अनिवार्य है। इसी क्रम में 8 जुलाई को तीसरा निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed