फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sunday open market in festive season, people's enthusiasm

त्योहारी सीजन में रविवार के खुली मार्केट, लोगों की रही रौनक

Sun, 17 Oct 2021 06:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Sunday open market in festive season, people's enthusiasm
करवाचौथ के लिए हमीरपुर में चूड़ियों की खरीदारी करतीं सुहागिनें। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। त्योहारी सीजन होने के चलते रविवार को भी हमीरपुर बाजार में रौनक रही। बाजार में लोग खरीदारी करते रहे। अधिकतर दुकानें भी त्योहारी सीजन के चलते खुली रहीं। महिलाओं ने भी करवाचौथ के व्रत के लिए खरीदारी की। महिलाओं ने मनियारी, चूड़ियां, कपड़े, बर्तनों आदि की खरीद की। दुकानदारों ने नया-नया सामान, कपड़े व कॉस्मेटिक सामान के स्टाल सजा दिए हैं, ताकि महिलाएं आसानी से खरीदारी कर सकें।
विज्ञापन

वहीं, सरगी की खरीदारी भी महिलाओं ने की। पूर्व में रविवार को बाजार में सन्नाटा पसरा रहता था। इक्का दुक्का ग्राहक ही दुकानों पर सामान की खरीदारी के लिए पहुंचते थे। अब जब त्योहारी सीजन शुरू हो गया है तो लोग बाजारों में खूब खरीदारी कर रहे हैं। महिलाओं संजना कुमारी, संतोष, सीमा, डोली, परी आदि ने कहा कि करवाचौथ का व्रत नजदीक है।
विज्ञापन

बाजार आए थे तो सामान की भी खरीदारी की। अन्य दिनों में भीड़ भी अधिक होती है। भीड़ में सामान खरीदने में मुश्किल होती है और आधा सामान मिलता भी नहीं है व संक्रमण का खतरा भी बना रहता है। इसलिए रविवार को ही खरीदारी कर ली, ताकि सामान आसानी से मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed