फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sujanpur village twinkling at the mercy of Taunidevi sub-division

टौणीदेवी सब डिविजन से जगमगा रहे सुजानपुर के गांव

Sun, 24 Jul 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 24 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sujanpur village twinkling at the mercy of Taunidevi sub-division
बिजली - फोटो : amar ujala

बिजली उपमंडल टौणीदेवी से सुजानपुर डिविजन के चौरी सेक्शन को बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे पहले सब डिविजन सुजानपुर से चौरी सेक्शन को बिजली सप्लाई की जाती थी।

विज्ञापन


इमरजेंसी में टौणीदेवी सब डिविजन से सेक्शन को सप्लाई दी जाती है, लेकिन बीते डेढ़ साल से बिजली उपमंडल टौणीदेवी से ही सेक्शन में बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


बिजली उपमंडल का सेक्शन चौरी सब डिविजन सुजानपुर के अंतर्गत है। अब तक सेक्शन में सुजानपुर से ही बिजली सप्लाई होती रही है। बीते डेढ़ साल से बिजली उपमंडल टौणीदेवी से ही सेक्शन चौरी को सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्शन चौरी को बिजली सप्लाई देने से बिजली लाइन की दूरी करीब 40 किलोमीटर हो गई है। लंबी लाइन होने से अकसर बिजली कटों की समस्या रहती है।

बिजली उपमंडल टौणीदेवी के अधिकारी कई बार समस्या आला अधिकारियों को बता चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया है।

उपभोक्ताओं में सुरेश कुमार, प्रदीप कुमार, नरेश कुमार, प्रवीण आदि ने बोर्ड अधिकारियों से मांग की है कि चौरी सेक्शन की बिजली आपूर्ति सुजानपुर से की जाए जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।

एसडीओ टौणीदेवी दलजीत सिंह का कहना है कि इस बारे में उच्चाधिकारियों को बता दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed