{"_id":"65f4591bdd28c44ce4085ee5","slug":"sujanpur-historical-city-will-work-with-the-cooperation-of-people-sharma-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-123685-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर ऐतिहासिक शहर, लोगों के सहयोग से करेंगे कार्य : शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर ऐतिहासिक शहर, लोगों के सहयोग से करेंगे कार्य : शर्मा
विज्ञापन
डॉ. रोहित शर्मा ने सुजानपुर में बतौर एसडीएम संभाला कार्यभार
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। वर्ष 2019 बैच के हिमाचल प्रशासनिक सेवा अधिकारी डॉ. रोहित शर्मा ने शुक्रवार को सुजानपुर उपमंडल अधिकारी के रूप में अपना कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि सुजानपुर ऐतिहासिक शहर है। इतिहास के पन्नों में इसका नाम दर्ज है। इसकी गरिमा को और बढ़ाया जाए, यहां मूलभूत सुविधाओं की कोई कमी न हो, तमाम बातों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता रहेगा।
सुुजानपुर में राष्ट्र स्तरीय होली महोत्सव भव्य, सुंदर एवं शानदार तरीके से आयोजित होगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। लोकसभा चुनाव के लिए भी सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में तैयारियां समय रहते पूरी होंगी। उनके कार्यालय में राजस्व संबंधी कार्य हों या लोगों के कार्य करवाने की बात हो, प्राथमिकता के तौर पर उन्हें करवाया जाएगा। सुजानपुर शहर में वाहन पार्किंग ज्वलंत मुद्दा है। संरक्षित पशुओं की भरमार है। दोनों बातों को प्राथमिकता के तौर पर सुलझाया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग का आग्रह किया है।