{"_id":"5795fd5b4f1c1b890221e04b","slug":"students-threatens-to-gherao-bsnl-if-not-provided-wifi-in-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में वाई फाई न मिली तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में वाई फाई न मिली तो करेंगे आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बिझड़ी, बड़सर
Updated Tue, 26 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
वाई-फाई।
- फोटो : demo pics
डिग्री कॉलेज बड़सर में अब तक वाईफाई सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। कॉलेज में करीब छह माह पहले उपकरण लगाए गए थे, लेकिन अब तक सेवा शुरू नहीं होने से छात्रों में रोष है। कॉलेज का लैंडलाइन फोनभी छह माह से ठप है।
विज्ञापन
बड़सर कॉलेज एनएसयूआई के अध्यक्ष रूबल ठाकुर ने बताया कि कॉलेज में वाईफाई सुविधा के उपकरण स्थापित किए जा चुके हैं, लेकिन इंटरनेट कनेक्शन न होने से सेवा शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शिकायत के बावजूद संचार निगम उनकी समस्या हल नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि सेवाएं सुचारु करने के लिए बीएसएनएल को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
यदि सेवाएं शुरू नहीं होती हैं तो बीएसएनएल कर्मचारियों का घेराव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रशासन की शिकायत के बावजूद समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बीएसएनएल निगम के अधिकारियों से समस्या के शीघ्र हल करने की मांग की है।