फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Students of Kendriya Vidyalaya Hamirpur performed yoga

Hamirpur (Himachal) News: केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के विद्यार्थियों ने किया योग प्रदर्शन

Sat, 04 May 2024 12:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Students of Kendriya Vidyalaya Hamirpur performed yoga
केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में अंतरसदनीय प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को सम्मानित कर
शिवाजी सदन रहा अव्वल, अंडर 14 बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर रहा आंबेडकर सदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को अंतरसदनीय योगासन प्रतियोगिता करवाई गई। यह प्रतियोगिता अंडर 14 (बालक एवं बालिका वर्ग), अंडर 17, अंडर 19 (बालक एवं बालिका वर्ग) के बीच आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में सभी सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साह एवं जुनून के साथ भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने विभिन्न आकर्षक योगासनों का प्रदर्शन किया। जिसमें अंडर 14 बालक वर्ग में प्रथम स्थान आंबेडकर सदन, द्वितीय स्थान टैगोर सदन और तृतीय शिवाजी सदन एवं अंडर 14 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान शिवाजी सदन, द्वितीय स्थान रमन सदन और तृतीय आंबेडकर सदन ने प्राप्त किया। अंडर 19 बालक वर्ग में प्रथम स्थान शिवाजी सदन, द्वितीय स्थान टैगोर सदन और तृतीय रमन सदन एवं अंडर 19 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान टैगोर सदन, द्वितीय स्थान शिवाजी सदन और तृतीय आंबेडकर सदन ने प्राप्त किया। साथ ही व्यक्तिगत स्पर्धा में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान टैगोर सदन की छात्रा कीर्ति लखनपाल (अंडर 19), द्वितीय स्थान शिवाजी सदन की छात्रा वंशिका (अंडर 17) आंबेडकर सदन की छात्रा आराध्या कंवर (अंडर 14) तथा बालक वर्ग में प्रथम स्थान शिवाजी सदन के छात्र अंशुल जसवाल (अंडर 19), द्वितीय स्थान टैगोर सदन के छात्र अनिकेत शर्मा (अंडर 17), आंबेडकर सदन का छात्र अनय शर्मा (अंडर 14) विजेता रहे। विद्यालय की योग शिक्षक कुसुम ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान सभी विद्यार्थियों में जीतने का जुनून नजर आया जो उनमें प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने इस अवसर पर योग के महत्व से अवगत करवाते हुए बताया कि योग हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा होना चाहिए जो हमें निरोग रखने में सहायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed