फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Students add color to KV with cultural presentations

Hamirpur (Himachal) News: केवी में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जमाया रंग

Fri, 14 Feb 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 14 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Students add color to KV with cultural presentations
केवि हमीरपुर में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के विदाई समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं। सं
हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह वीरवार को मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने की। कार्यक्रम का आयोजन कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों की ओर से किया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ साथी के विद्यालय आगमन पर ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विदाई समारोह में छात्र खुश होने के साथ भावुक भी दिखे। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ साथियों को स्पेशल टैग पहनाकर की गई। ग्यारहवीं के विद्यार्थी ओजस्विनी, दिव्या चौहान, अर्शिया, तनवी ठाकुर, अक्षरा, भूमिका, पायल, पलक, स्नेहा, आरुषि, तरुशी, शबाना और सेजल द्वारा अनेक सामूहिक, युगल एवं मनोरंजक नृत्य, संगीत द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गईं।
विज्ञापन

इस दौरान कक्षा बारहवीं और ग्यारहवीं के छात्रों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और यादों को साझा किया। बारहवीं के छात्र अंशुल ठाकुर, सानिया शर्मा ने मंच से अपने प्राथमिक कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के अध्यापकों को भी याद करते हुए कहा कि यह विदाई समारोह हमारे लिए भावुक करने वाला पल है। बारहवीं कक्षा की छात्राओं रिया, पलक, नम्रता, आस्था, अंशिका, पठानिया एवं मन्नत, मुस्कान, सानिया शर्मा, मीनाक्षी, प्रांजली ने सामूहिक नृत्य द्वारा मनोरंजक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारहवीं के विज्ञान वर्ग के छात्र हरीश कौंडल ने अपने सुरीले गायन से सबका मन मोह लिया। गणित शिक्षक धर्मेद्र कुमार दरोच एवं विज्ञान शिक्षिका प्रभिता खट्टा ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत एवं लग्न से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने विद्यार्थियों से स्मृति चिह्न प्राप्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed