{"_id":"58c936104f1c1bb66032b4d0","slug":"stone-pelting-in-shary-man-s-programme-at-national-holi-fest-at-sujanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली महोत्सव में पत्थरबाजी, पुलिस ने खदेड़े उपद्रवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली महोत्सव में पत्थरबाजी, पुलिस ने खदेड़े उपद्रवी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर
Updated Wed, 15 Mar 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
होली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्र स्तरीय होली महोत्सव की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार पंजाब गायक शैरी मान पर दर्शक दीर्घा के समीप बैठे शरारती तत्वों ने पत्थर बरसाए। पत्थर चलने के बाद मंच पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
वहीं मंच पर खड़े बाउंसरों ने पुलिस अधीक्षक को इसकी सूचना दी। इस दौरान मंच पर पंजाबी गायक शैरी मान प्रस्तुति दे रहे थे। हालांकि, किसी को चोट नहीं पहुंची लेकिन शैरी मान के स्टाफ की शिकायत पर एएसपी डॉ. शिव कुमार शर्मा ने पुलिस जवानों के साथ मंच के बाहर हुड़दंग मचा रहे शरारती तत्वों को खदेड़ा। मंच के पास पहुंचे आधा दर्जन युवकों को भी बाहर कर स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन
होली महोत्सव का आखिरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक शैरी मान मंच पर प्रस्तुति दे रहे थे। इस दौरान दर्शक दीर्घा ने शैरी मान से एक गाने की सिफारिश की। वहीं दर्शक दीर्घा से बाहर खड़े लोगों ने दूसरा गाना गाने की सिफारिश की।
विज्ञापन
शैरी मान ने दर्शक दीर्घा की पसंद का गाना शुरू किया। जैसे ही पंजाबी गायक शैरी मान ने गाना शुरू किया तो दर्शक दीर्घा के बाहर खड़े युवकों में से शरारती तत्वों ने एक पत्थर मंच पर फेंक दिया।
पत्थर मंच के नीचे गिरा, लेकिन इसकी शिकायत शैरी मान के सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस अधीक्षक से कर दी। एएसपी डॉ. शिव कुमार शर्मा ने जवानों के साथ मंच के पास पहुंचे करीब एक दर्जन युवकों को पुलिस बल ने बाहर खदेड़ दिया।
साथ ही दर्शक दीर्घा के बाहर हुड़दंग मचा रहे करीब दो दर्जन युवकों को भी भगाया। एसपी अजय बौद्ध का कहना है कि किसी ने मंच पर पत्थर फेंकने का प्रयास किया था, लेकिन समय रहते पुलिस बल ने शरारती तत्वों को बाहर खदेड़ दिया था।