फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   State's netball team will show its strength in Dehradun

Hamirpur (Himachal) News: प्रदेश की नेटबाल टीम देहरादून में दिखाएगी दम

Wed, 15 Jan 2025 06:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
State's netball team will show its strength in Dehradun
राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार हो रही है हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक नेटबॉल पुरूष टीम। स्रोत : संघ
सचित्र
विज्ञापन

फास्ट फाइव में लड़कियां और पारंपरिक नेटबाल में लड़के करेंगे पदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। प्रदेश की नेटबाल टीम उत्तराखंड के देहरादून में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। नेटबाल के फास्ट फाइव में लड़कियां जबकि पारंपरिक नेटबाल में लड़के खेल का प्रदर्शन करेंगे।
7 से 9 फरवरी को पारंपरिक नेटबाल की महिला और पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। 10 से 11 फरवरी को फास्ट फाइव महिला व पुरुष और 12 से 13 फरवरी को मिश्रित नेटबाल खेल की प्रतियोगिताएं होंगी। प्रदेश नेटबाल संघ खिलाड़ियों को शिविर में प्रशिक्षण दे रहा है। चयनित खिलाड़ियों का दूसरा प्रशिक्षण शिविर मंडी जिला के चोलथरा में शुरू हो गया है।
विज्ञापन

यह शिविर 23 जनवरी तक चलेगा। इससे पहले पहला प्रशिक्षण शिविर बिलासपुर जिला के सिडलिंग पब्लिक स्कूल देहरा-हटवाड़ में लगाया गया है। नेटबाल के निदेशक एवं प्रदेश महासचिव अशोक आनंद ने बताया कि दोनों टीमों को पूरी तरह से तैयार किया जा रहा है। तीसरा प्रशिक्षण शिविर 26 जनवरी से चार फरवरी तक ऊना में लगेगा। चार फरवरी को खिलाड़ी देहरादून रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed