फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sports calendar released for under-14 sports competition

Hamirpur (Himachal) News: अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के लिए खेल कैलेंडर जारी

Sun, 28 May 2023 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर ने शनिवार को अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के लिए शनिवार को खेल कैलेंडर जारी कर दिया गया है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में अंडर -14 खेलकूद प्रतियोगिताएं 16 जून से होंगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि खंड भोरंज, बिझड़ी की लड़कियों की जोन स्तर की खेल चेस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झिरालड़ी में 16 जून से लेकर 18 जून, खंड नादौन, सुजानपुर की लड़कियों की जोन स्तर की खेल चेस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौडू में 16 से 18 जून, खंड हमीरपुर, टौणीदेवी की जोन स्तर की खेल चेस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डूग्घा में 17 से 19 जून, खंड भोरंज के लड़कों की खंड स्तर की खेल चेस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोल में 17 से 19 अगस्त तक, खंड हमीरपुर के लड़कों की खंड स्तर की खेल चेस राजकीय उच्च पाठशाला ब्राहलड़ी में 17 से 19 अगस्त तक आयोजित होंगी।
विज्ञापन

वहीं जिला स्तरीय खेल लड़कों की मेजर, माइनर, रेसलिंग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह में 30 अगस्त से लेकर दो सितंबर, लड़कियों की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में 12 से 14 सितंबर तक, लड़कियों के लिए मेजर ,माइनर, रेसलिंग का प्रशिक्षण शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह में 19 से 25 सितंबर तक, लड़कियों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह जिला ऊना में 26 से लेकर 29 सितंबर, लड़कों के लिए माइनर खेलकूद प्रशिक्षण शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहणी में 27 सितंबर से तीन अक्तूबर, जिला स्तरीय लड़के और लड़कियों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहणी में एक से चार अक्तूबर तक, लड़कों के लिए हॉकी हैंडबाल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, बॉक्सिंग का मेजर प्रशिक्षण शिविर राजकीय माध्यमिक पाठशाला डोली में तीन से नौ अक्तूबर तक, लड़कों की माइनर गेम्स की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी जिला कुल्लू चार से सात अक्तूबर तक, लड़कों की मेजर गेम्स हॉकी हैंडबॉल बास्केटबॉल फुटबॉल बॉक्सिंग की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में 10 से 13 अक्तूबर तक, जिला स्तरीय लड़के, लड़कियों की दौड़ प्रतियोगिता राजकीय उच्च पाठशाला स्वाहल में 19 से 22 अक्तूबर तक, लड़के और लड़कियों की दौड़ प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण शिविर राजकीय उच्च पाठशाला स्वाहल में 25 से 31 अक्तूबर तक, राज्य स्तरीय लड़के व लड़कियों की दौड़ प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में एक से चार नवंबर तक, राज्य स्तरीय लड़के और लड़कियों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुंगा शिमला में 19 से 21 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed