फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Special revision work of voter lists will start from October 29

Hamirpur (Himachal) News: मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण कार्य 29 अक्तूबर से शुरू होगा

Fri, 25 Oct 2024 06:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 06:07 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मतदाता सूचियों की एक जनवरी की अहर्ता तिथि के तहत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 29 अक्तूबर से 28 नवंबर तक होगा। कार्य के अंतर्गत 38-हमीरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अभिहित अधिकारियों, बूथ लेवल अधिकारियों और पर्यवेक्षक अधिकारियों की बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नायब तहसीलदार निर्वाचन एवं उपमंडल निर्वाचन विभाग के कर्मचारियों ने की। बैठक में 38-हमीरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत अभिहित अधिकारियों, बूथ लेवल अधिकारियों और पर्यवेक्षक अधिकारियों को मतदाता सूचियों में विद्यमान प्रविष्टियों का शुद्धिकरण, नाम हटाने एवं छूटे हुए पात्र नागरिकों, मतदाताओं के नाम सम्मिलित करने के बारे में व्याप्त प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में एसडीएम व नायब तहसीलदार निर्वाचन ने नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करने पर विशेष जोर दिया गया। एक अप्रैल 2025, एक जुलाई 2025 और एक अक्तूबर 2025 को 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले अपंजीकृत पात्र नागरिक भी अग्रिम प्रपत्र के माध्यम से अपना नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने के लिए ऑनलाइन या नामित अधिकारियों, बूथ लेवल अधिकारियों की ओर से 29 अक्तूबर 2024 से 28 नवंबर तक आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed