फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   social distancing order obeyed

सोशल डिस्टेंसिंग का हो रहा पालन, खरीददारी को उमड़ रही भीड़

Thu, 26 Mar 2020 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
social distancing order obeyed
कर्फ्यू के दौरान दी जा रही ढील के बीच सुजानपुर में गोले के बीच खड़े होकर खरीदारी करते लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर/हमीरपुर। कर्फ्यू के समय राशन, सब्जी व रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए दी जाने वाली ढील के समय जिला के अधिकतर भागों में तो दुकानदार व लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं, लेकिन कुछ भागों में लोग जल्द राशन लेने की होड़ में एक दूसरे से उचित दूरी बनाना भूल रहे हैं। ऐसे में विभाग और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन लोग व दुकानदार नहीं कर रहे हैं। वीरवार को जिला मुख्यालय में भी दुकानों के बाहर लोगों के खड़े होने के लिए गोल निशान एक-एक मीटर की दूरी पर बनाए गए।
विज्ञापन

राशन व सब्जी इत्यादि लेने आए लोग इन निशान पर खड़े होकर खरीदारी की। जिला मुख्यालय सहित सुजानपुर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ। वहीं, सलौणी में लोग दुकान के सामने भीड़ जुटाकर खड़े हो गए। सुजानपुर में पुलिस ने तमाम ऐसी दुकानों के बाहर गोले बनाकर लोगों को इनके दायरे में खड़े होकर सामान इत्यादि खरीदने के निर्देश दिए हैं। सुजानपुर थाना में कार्यरत एएसआई राकेश कुमार की अगुवाई में सुजानपुर बाजार में पहुंचकर दुकानों के बाहर मार्किंग करवाई गई और निर्देश दिए गए कि इन मार्किंग वाले स्थानों पर खड़े होकर ही सामान इत्यादि खरीदें। अगर किसी भी दुकान में नियमों के विपरीत भीड़ इकट्ठी दिखाई दी तो उस दुकानदार के ऊपर भी करवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed