फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Smart meter against the interest of electricity board employees and consumers: Union

स्मार्ट मीटर बिजली बोर्ड कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के हित के खिलाफ : संघ

Sun, 29 Sep 2024 01:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Smart meter against the interest of electricity board employees and consumers: Union
बिजली कर्मचारी यूनियन नादौन इकाई के सदस्य बैठक के दौरान। स्रोत : संघ
नई भर्ती प्रक्रिया को अतिशीघ्र शुरू करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन यूनिट नादौन की बैठक शनिवार को प्रधान नितिश भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। इसमें यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर दत्त शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं और बिजली बोर्ड की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार व बिजली बोर्ड का प्रबंधक वर्ग कर्मचारियों की भारी भरकम कमी को मद्देनजर रखते हुए नई भर्ती प्रक्रिया को अतिशीघ्र शुरू करें। फील्ड कर्मचारी भारी काम के बोझ के तले दबते जा रहे हैं और तनावपूर्ण माहौल में काम कर रहे हैं। आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं या मौत का ग्रास बन रहे हैं। पिछले दिनों मंडी और हाल ही में खुंडियां सब डिवीजन में तीन कर्मचारियों का करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो जाना गंभीर चिंता का विषय है। ऐसी दुर्घटनाएं किसी न किसी गंभीर लापरवाही का परिणाम होती है, लेकिन हैरानी की बात यह है की जांच कमेटियों की ओर से अपनी रिपोर्ट में दोषियों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। बैठक में प्रदेश में की जा रही स्मार्ट मीटरिंग को बिजली बोर्ड कर्मचारियों व उपभोक्ताओं के हितों के खिलाफ बताया है और स्मार्ट मीटरिंग को बंद करने की मांग की गई है। बैठक में इकाई अध्यक्ष नितिश भारद्वाज ने कहा कि बिजली मंडल नादौन में आवासीय कॉलोनी बदतर हाल में है और कई उपमंडलों में शौचालय की भी व्यवस्था नहीं है।


उन्होंने बिजली बोर्ड लिमिटेड में कर्मचारियों को अच्छी किस्म के औजार और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने की मांग की है। उन्होंने विद्युत आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए पर्याप्त स्टाफ अतिशीघ्र मुहैया करवाने की बात की है। उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed