फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   SIM card closed for three years, it is not possible to give ration through biometric system, Depot Operator Committee met with District Food Controller Hamirpur and presented its side

तीन साल से सिमकार्ड बंद, बायोमीट्रिक प्रणाली से राशन देना संभव नहीं

Mon, 09 Aug 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा डिपो संचालकों को बायोमीट्रिक प्रणाली द्वारा राशन वितरित न करने के कारण बताओ नोटिस जारी करने के विरोध में सोमवार को डिपो संचालक जिला नियंत्रक हमीरपुर से मिले। इस दौरान जिला भर के डिपो संचालकों को पेश आ रही समस्याओं से जिला खाद्य नियंत्रक को अवगत करवाया गया। डिपो संचालक समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि ने कहा कि विभाग द्वारा जो पीओएस मशीनें डिपो संचालकों को दी हैं, उनमें डाले गए सिमकार्ड करीब तीन वर्षों से बंद पड़े हैं और ऐसे में बायोमीट्रिक प्रणाली से राशन वितरण करना संभव नहीं। फिर भी डिपो संचालक अपने मोबाइल का हॉट स्पॉट देकर जैसे-तैसे अपने उपभोक्ताओं को जितना संभव हो पा रहा है, बायोमिट्रिक प्रणाली से राशन वितरित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बावजूद विभाग उन्हें प्रताड़ित करने का प्रयास कर रहा है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कवि ने कहा कि जो लोग दिव्यांग हैं या बुजुर्ग हैं, डिपो पर आने में असमर्थ हैं, उन्हें राशन कैसे वितरित किया जाए। संबंधित विभाग लिखित में इस बारे आदेश जारी करे। मशीनों से बायोमिट्रिक प्रणाली के अलावा अन्य विकल्प बंद कर दिए जाएं। अशोक कवि ने सहायक पंजीयक सहकारिता विभाग हमीरपुर से मिलकर यह भी मांग की है कि जो राशन प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लोगों को वितरित किया जा रहा है, उसका कमीशन भी सहकारी सभाओं को न देकर हमारे विक्रेताओं को दिया जाए। इस राशन को वितरित करने के लिए विक्रेताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। विक्रेताओं ने यह भी मांग की है कि जो सहकारी सभाएं विक्रेताओं को सेवा नियमों के तहत वेतन देने में सक्षम हैं, वे शीघ्र अपने विक्रेताओं को सेवा नियमों के तहत वेतन दें। अन्यथा प्रदेश के डिपो संचालक प्रदेश सरकार, खाद्य आपूर्ति विभाग व सहकारिता विभाग के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed