{"_id":"6abc200a480627a8b10c9154","slug":"silver-jewelry-weighing-225-kg-seized-at-nadaun-bus-stand-hamirpur-hp-news-r-399-1-sml1005-531847-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन बस अड्डे पर सवा दो किलो चांदी के गहने पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन बस अड्डे पर सवा दो किलो चांदी के गहने पकड़े
Wed, 30 Sep 2026 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
पांच लाख से अधिक कीमत के गहने, पंजाब का व्यापारी नहीं दिखा सका वैध दस्तावेज
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। राज्य कर, आबकारी एवं कराधान विभाग की नादौन टीम ने बस अड्डे पर बिना वैध दस्तावेज ले जाए जा रहे सवा दो किलो चांदी के गहनों की खेप पकड़ी है। बरामद गहनों की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
पंजाब के एक व्यापारी के दो बैगों में डिब्बों के अंदर छिपाकर चांदी के गहने रखे गए थे। सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान राजीव कुमार की अगुवाई में राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी मनमोहन सिंह, सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी रंजीत सिंह और विकास कुमार की टीम गश्त पर थी।
शक होने पर व्यापारी के बैगों की तलाशी ली गई, जिसमें गहने बरामद हुए। व्यापारी गहनों से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। सहायक आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की गई है। त्योहारों के मद्देनजर विभाग की टीमें विशेष निगरानी कर रही हैं।