{"_id":"661132a46366b63b4e00510f","slug":"shyama-prasad-mukherjee-remembered-on-bjps-foundation-day-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-125126-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भाजपा के स्थापना दिवस पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भाजपा के स्थापना दिवस पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद
विज्ञापन
प्रदेश में जल्द ही भाजपा की सरकार बनेगी : आशीष
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र सदर से विधायक आशीष शर्मा ने शनिवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर ग्राम केंद्र बोहणी और भाजपा कार्यालय हमीरपुर में भाजयुमो की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आदर्शकांत शर्मा ने की। इस दौरान मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, ग्राम केंद्र अध्यक्ष चमेल सिंह, कमलेश परमार, पुरुषोत्तम ठाकुर, राकेश पठानिया समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक व अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी संस्थापकों श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल सहित मां भारती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि वह विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा परिवार का सदस्य बने हैं। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। कहा कि करोड़ों लोग भाजपा से जुड़े हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने विकसित भारत में अपना पूर्ण सहयोग दे रहे हैं। जीवन में अपनी मातृभूमि व राष्ट्र के लिए कुछ करने का अवसर मिला है। प्रदेश में जल्द ही भाजपा की सरकार बनेगी और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनेगी। देश और प्रदेश में जब भाजपा सरकार होगी तो प्रदेश विकास की ओर अग्रसर होगा। आने वाले लोकसभा चुनावों अनुराग ठाकुर पांच लाख से अधिक मतों से विजय प्राप्त कर रिकॉर्ड दर्ज करेंगे और सभी उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी भारी मतों से जीत दर्जकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे।