{"_id":"67a65cb20f8724754b0f804a","slug":"shot-for-hunting-threatened-forest-guards-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-147711-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शिकार के लिए चलाई गोली, वनरक्षकों को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शिकार के लिए चलाई गोली, वनरक्षकों को धमकाया
Sat, 08 Feb 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत ऊखली जंगल में शिकार के लिए निकले दो लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ऊखली बीट में तैनात अभिलाष चन्देल निवासी गांव डबोह तहसील टौणीदेवी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह ऊखली में जंगल की बीट में गश्त कर रहा था तो जंगल में फायर होने की आवाज सुनाई दी। वह साथी वनरक्षक के साथ जांच के लिए जंगल में गया, तो जंगल में इन्हें दो लड़के मिले। एक लड़के के पास रायफल थी और एक लड़के के साथ तीन शिकारी कुत्ते थे। जब लड़कों से पूछताछ करने की कोशिश की तो वह मौके से गाली-गलौच कर मारपीट की धमकियां देते हुए भाग गए। एसपी भगत ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन