{"_id":"5eaede8f8ebc3e907149b62b","slug":"shop-open-9-to-2-pm-hamirpur-hp-news-sml331999931","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला प्रशासन हमीरपुर ने संपूर्ण जिले के कोरोना मुक्त होने के बाद जिलावासियों को सोमवार से कई रियायतें दी हैं। जिले में अब सभी दुकानें सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी। इससे पूर्व जिले में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही कर्फ्यू में ढील दी जा रही थी। कई दुकानदारों ने सुबह के समय पर आपत्ति जताते हुए समय में बदलाव की मांग की थी। कारोबारियों की मांग को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील के समय में यह परिवर्तन किया है।
जिले में सैलून, जिम, होटल, रेस्टोरेंट समेत केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेशों में प्रतिबंधित कुछेक दुकानें नहीं खुलेंगी। जबकि, मिठाई, ढाबे और शराब ठेके भी अब हमीरपुर जिले में खुले रहेंगे। प्राइवेट ऑफिस 33 फीसदी स्टॉफ के साथ खुलेंगे। मुख्य अस्पतालों में जनरल ओपीडी भी खुली रहेगी। वहीं, लोगों को आवागमन में पेश आ रही परेशानियों को देखते हुए टैक्सियां को भी छूट दी गई है। लेकिन, एक टैक्सी में चालक समेत दो ही सवारियां यात्रा कर सकेंगी। जबकि आवश्यक परिस्थितियों में निजी वाहनों का प्रयोग भी हो सकेगा। जिला प्रशासन ने सभी लोगों, कारोबारियों, टैक्सी चालकों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखने की हिदायतें भी दी हैं। नियमों की अवहेलना पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उधर, उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने कहा कि हमीरपुर में कर्फ्यू में ढील के समय में बदलाव किया गया है। जिले में अब दुकानें सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी। सभी लोगों को सामाजिक दूरी और मास्क इत्यादि नियमों का पालन करना अनिवार्य रहेगा।