फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   shooter kill sambhar

कश्मीर में शिकारियों ने मौत के घाट उतारे दो जंगली सांभर

Thu, 31 Dec 2020 07:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
shooter kill sambhar
कश्मीर बीट में अज्ञात शिकारियों ने मार गिराया सांभर। - फोटो : Hamirpur-HP
गलोड़ (हमीरपुर)। वन वीट कश्मीर में शिकारियों ने दो सांभरों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। शिकारी अभी इन जानवरों को मारकर ले जाने ही वाले थे कि वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। विभागीय कर्मचारियों के आने की आहट सुनकर शिकारी मौके से भाग गए। उधर, वन विभाग ने पुलिस को सूचना देकर मृत जानवरों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस और वन विभाग छानबीन में जुट गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस शिकारियों की तलाश कर रही है। वन विभाग की कश्मीर बीट में बुधवार रात को आठ से दस शिकारियों की टोली ने दो जंगली सांभरों को मार गिराया। शिकारी सांभरों का चमड़ा उतारने की तैयारी कर रहे थे कि इसकी सूचना वन विभाग को मिल गई। जैसे ही वन विभाग के दो कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो शिकारी अपना शिकार छोड़कर भाग गए। वन विभाग की टीम ने दोनों सांभरों को अपने कब्जे में ले लिया है। अब विभाग उनका पोस्टमार्टम करवाकर शिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करेगा। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही शिकारी टोलियां बनाकर साथ में अपने कुत्तों को लेकर शिकार की तलाश में जंगल-जंगल घूम रहे हैं। जिससे जंगली मुर्गों, सुअर, सांभर, सैल, कक्कड, बारहसिंगा आदि कई प्रजातियों का अस्तित्व खतरे में है। वन्य प्राणियों का अवैध शिकार किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह से अवैध शिकार होता रहा तो कई वन्य प्राणियों की प्रजातियां लुप्त हो जाएंगी।
विज्ञापन

इस बारे में डीएफओ वन विभाग एलसी बंदना ने कहा कि कर्मचारियों को गोलियों की आवाज सुनाई दी। जिससे अवैध शिकार का पता चला। ज्यों ही हमारे कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो शिकारी नाले में थे। कर्मचारियों को देखकर वह भाग गए। दो जंगली सांभरों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। शिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed