फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   sfi function

नाटी सिरमौरे वालिये...पर प्रस्तुति देकर लूटी वाहवाही

Sat, 03 Aug 2019 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
sfi function
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में एसएफआई के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती छात्रा। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की एसएफआई इकाई ने कॉलेज के सभागार में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की पीएचडी की छात्रा एवं अखिल भारतीय एसएफआई की सहसचिव दीपशिता धर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं, डीवाईएफआई राज्य अध्यक्ष एवं पूर्व एससीए अध्यक्ष अनिल मनकोटिया, राज्य केंद्र सदस्य विवेक राणा, आंचल परमार और एसएफआई राज्य उपाध्यक्ष संजीव सेठी ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। इस मौके पर मुख्यातिथि दीपशिता धर ने छात्रों से कहा कि धर्म, जाति के नाम पर लोगों को बांटने वालों की बजाय किसान, मजदूर, छात्रों के हकों के लिए संघर्ष करने वाले संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें। अनिल मनकोटिया और विवेक राणा ने भी छात्रों को एसएफआई से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा का श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इस कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने पहाड़ी गाने नाटी सिरमौरे वालिये..., रंग रूप तेरा बड़ा सोणा..., मैं फैन भगत सिंह दा..., मेरा रंग दे बसंती चोला... आदि गानों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के प्रतिभागी छात्रों को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समूह नृत्य में नंदिनी एवं सहेलियों, तनु और दोस्तों, चिराग एवं दोस्त, एकल नृत्य में पीयुष राजपूत, दीक्षा, शालिनी, अंजलि, कुसुमा कल्पना आदि ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में ईरम ठाकुर और आदेश कुमार ने मंच संचालन किया। इस दौरान एसएफआई इकाई सचिव गौरव, पूर्व इकाई अध्यक्ष संतोष अत्री, रजत, शुभम, दीक्षा, अंकिता आदि सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed