फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Server restored, ration card holders will be able to take October's ration in November also

Hamirpur (Himachal) News: सर्वर बहाल, अक्तूबर का राशन भी नवंबर में ले सकेंगे राशनकार्ड धारक

Sat, 28 Oct 2023 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का सर्वर बहाल हो गया है। अब जिले के लाखों राशनकार्ड धारक डिपुओं में सस्ता राशन ले सकेंगे।
विज्ञापन

अक्तूबर का कोटा भी नवंबर में मिल जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को बाहरी बाजार से दालें, तेल और अन्य खाद्य सामग्री महंगे दामों पर खरीदने से राहत मिलेगी।
जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सर्वर में खराबी के चलते जिले में उचित मूल्य की कुछ दुकानों में राशन नहीं मिल पा रहा था। अब सर्वर की खराबी को ठीक कर इसे बहाल कर दिया गया है।


जिला नियंत्रक ने कहा कि जो उपभोक्ता इस माह अपना राशन नहीं ले पाएंगे, उन्हें सरकार ने नवंबर में भी अक्तूबर 2023 का कोटा देने का निर्णय लिया है। जिला नियंत्रक ने राशनकार्ड धारकों से पुन: आग्रह किया है कि वे 31 अक्तूबर तक अपने राशनकार्ड के हर सदस्य का ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी न करवाने से किसी उपभोक्ता को राशन लेने में परेशानी आएगी तो उसके लिए उपभोक्ता स्वयं जिम्मेवार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed