{"_id":"573c508d4f1c1b3e65ac772a","slug":"senior-citizen-thrown-out-of-bus-by-conductor-1-km-far-from-stoppage","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टॉप से एक किमी दूर धक्के मार उतारा बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टॉप से एक किमी दूर धक्के मार उतारा बुजुर्ग
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 18 May 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
बस कंडक्टर
- फोटो : LOGO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस अड्डा हमीरपुर से जाहू रूट पर एक निजी बस में सवार वरिष्ठ नागरिक को परिचालक ने धक्के मारकर बस से उतार दिया। वरिष्ठ नागरिक ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस में कही है। साथ ही आरोपी परिचालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक लाल सिंह मस्ताना ने शिकायत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि मंगलवार दोपहर बाद करीब 3:00 बजे वह हथली पुल के पास स्थित पेट्रोल पंप स्टेशन पर निजी बस में सवार हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान लाल सिंह मस्ताना ने परिचालक को उसे पेट्रोल पंप हथली पुल के पास उतारने को कहा। परिचालक यहां कोई बस स्टॉप न होने की बात कहकर भड़क गया। जैसे ही बस हथली पुल के पास पहुंची तो परिचालक ने बस नहीं रोकी।
विज्ञापन
यहां तक कि परिचालक ने बस को दोसड़का में भी नहीं रुकवाया। दोसड़का से आगे बहुतकनीकी कॉलेज गेट बड़ू के पास परिचालक ने उसे बस से उतरने के लिए बस को रुकवाया। जैसे ही वरिष्ठ नागरिक बस से उतरने लगा तो परिचालक ने उसे उतरने के लिए धक्का दे मारा।
इसके बाद वरिष्ठ नागरिक दोबारा दूसरी बस लेकर हथली पुल के पास पहुंचा। इसकी शिकायत वरिष्ठ नागरिक ने पुलिस थाना में की है। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक हमीरपुर और आरटीओ हमीरपुर से भी की है।
एसपी अजय सिंह बौद्ध का कहना है कि वरिष्ठ नागरिक की शिकायत पर संबंधित परिचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।