जाहू (हमीरपुर)। 5वीं जूनियर राष्ट्रीय सेस्टोबाॅल पुरुष वर्ग की जूनियर प्रतियोगिता बंगलूरू में सर एमबी स्टेडियम में छह से नौ जून तक होगी। इसमें हिमाचल प्रदेश की टीम भी भाग लेगी। प्रदेश की टीम के लिए शनिवार को भोरंज उपमंडल के कंज्याण खेल मैदान में 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें हमीरपुर से पांच, मंडी जिले से तीन, कांगड़ा सिरमौर से दो-दो, शिमला, चंबा और किन्नौर जिले से एक-एक खिलाड़ी को प्रदेश की टीम में शामिल किया गया है।
प्रदेश सेस्टोबाॅल संघ के महासचिव विरेंद्र कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की टीम में अनमोल, शिवांश शर्मा, प्रणव शर्मा, करण, उत्कर्श शर्मा, अंकित चौहान, अयान ठाकुर, अरणव उपाध्याय, प्रिंस, अंकुर भारद्वाज, आर्यन जगोता, रजत, आर्यन राणा, विजित ठाकुर, विहान ठाकुर को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की टीम का प्रशिक्षण शिविर भी हमीरपुर जिले के कंज्याण खेल मैदान में मई के अंतिम सप्ताह में लगाया जाएगा।