फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   School student hanged himself

स्कूली छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 19 Nov 2022 04:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 04:30 AM IST
School student hanged himself
School student hanged himself
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत वीरवार देर शाम एक निजी स्कूल के छात्र ने अपने घर के कमरे में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी। छात्र हमीरपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 11 का निवासी था। उसने आत्महत्या क्यों की, पुलिस कारणों की छानबीन कर रही है। प्रारंभिक चरण में सामने आया है कि स्कूली छात्र कई दिनों से दबाव और तनाव में था। किस कारण तनाव का शिकार हुआ, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन, उसने स्कूल की फीस भी नहीं भरी थी, जिसकी मांग स्कूल प्रबंधन ने की थी।

आत्महत्या से कुछ घंटे पहले परिजनों ने अपने बेटे को दुकान से दूध लेने के लिए कहा था। लेकिन, छात्र ने दूध लाने से इंकार कर दिया और कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। उधर, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा कि एक स्कूली छात्र ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों के व्यवहार पर नजर रखें और बच्चों को अधिक से अधिक समय दें, ताकि उनकी कमियों व परेशानियों का समय पर समाधान हो पाए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed