{"_id":"65d74270b866f69c5a00c66c","slug":"school-children-and-shopkeepers-scared-of-monkeys-in-bharedi-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-122017-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी में बंदरों के आतंक से सहमे स्कूली बच्चे और दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी में बंदरों के आतंक से सहमे स्कूली बच्चे और दुकानदार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के भरेड़ी बाजार में बंदरों के बढ़ते आतंक से दुकानदार और स्कूली बच्चे परेशान है। बंदर प्रतिदिन दुकानों और घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भरेड़ी बाजार के साथ लगते अंबी गांव के आसपास कई दिनों से करीब 20 बंदरों को समूह रह रहा है जो त्रिलोकपुर जंगल से आकर रिहायशी घरों तक पहुंच गए हैं।
बुधवार को बंदरों में भरेड़ी बाजार में पहुंच कर दुकानदारों को नुकसान पहुंचाया है। दुकानदार हुकम चंद, निर्मल कुमार, यशवंत सिंह व अन्य ने कहा कि दुकानों के बाहर सामान रखना मुश्किल हो गया है। अंबी निवासी प्रकाश चंद, संजय कुमार, सुभाष चंद, निक्कू राम ने कहा कि बंदरों के आतंक से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घर के बाहर व अंदर पहुंच कर बंदर काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। घर के बाहर अनाज सुखाने के लिए रखना भी बेहद मुश्किल है। उन्होंने अग्घार वन परिक्षेत्र अधिकारी से मांग की है कि बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाया जाए। इस बारे में वन परिक्षेत्र अधिकारी अग्घार अंकुश ठाकुर ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई भी लिखित में शिकायत नहीं आई है। बंदरों को पकड़ने के लिए