{"_id":"61a7177cf6c1ba43c66f927d","slug":"schedule-for-the-recruitment-of-para-pump-driver-para-fitter-and-multipurpose-worker-released-hamirpur-hp-news-sml3918962189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरा पंप चालक, पैरा फिटर और मल्टीपर्पज वर्कर की भर्ती का शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरा पंप चालक, पैरा फिटर और मल्टीपर्पज वर्कर की भर्ती का शेड्यूल जारी
विज्ञापन
Schedule for the recruitment of Para Pump Driver, Para Fitter and Multipurpose Worker released
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत जल शक्ति मंडल भोरंज के तहत आने वाले क्षेत्र व पंचायतों में पैरा पंप चालक, पैरा फिटर व मल्टीपर्पज वर्करों की भर्ती के लिए साक्षात्कार की तिथियां निर्धारित की गई हैं। भोरंज जल शक्ति मंडल के अधिशाषी अभियंता ओम प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि उम्मीदवार अपने साथ सभी मूल प्रमाण पत्र लेकर आएं।
यह साक्षात्कार जल शक्ति मंडल भोरंज के कार्यालय में प्रात: 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने उपरोक्त पदों के लिए आवेदन किया है, वह अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार अपने नाम के प्रथम अक्षर के सामने अंकित की गई तिथि वाले दिन मंडलीय/उपमंडलीय कार्यालय भोरंज में उपस्थित होंगे।
साक्षात्कार के दौरान कोविड नियमों का पालन करें। पैरा फिटर के पदों के आवेदन के लिए उम्मीदवार जिनके नाम ए से जेड तक हैं, वह साक्षात्कार के लिए छह दिसंबर को मंडल कार्यालय भोरंज, पैरा पंप चालक ए से एन उपमंडल कार्यालय भोरंज और पी से जेड मंडल कार्यालय भोरंज में सात दिसंबर, मल्टीपर्पज वर्कर छह दिसंबर उपमंडल कार्यालय भोरंज, ए से बी और सी से एम तक आठ दिसंबर को, एन से पी, वी के आठ दिसंबर को, एस उपमंडल कार्यालय भोरंज और आर, टी, यू और वाई वालों के नौ दिसंबर को मंडल कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार होंगे।