फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sangroh Sabha distributed loans worth Rs 3.90 crore in one year, records will be scrutinized

Hamirpur (Himachal) News: संगरोह सभा ने एक साल में बांटे 3.90 करोड़ के ऋण, खंगाला जाएगा रिकॉर्ड

Tue, 23 Jul 2024 05:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 23 Jul 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। द संगरोह कृषि सेवा सहकारी सभा ने साल 2020-21 में करीब 3.90 करोड़ के ऋण बांट कर कटघरे में आ गई है। अब सहकारी सभाएं विभाग ने वितरित किए ऋणों की जांच सुनवाई के लिए 24 जुलाई को ग्राम पंचायत समीरपुर के कार्यालय में बैठक रखी है। इसके लिए 100 से अधिक ऋणियों को नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा सभा सचिव, वर्तमान और पूर्व कमेटी पदाधिकारियों को भी इसमें शामिल होने के नोटिस दिए हैं
विज्ञापन


साल 2020-21 में सभा के ऑडिट के दौरान कुछ खामियां पाई गईं थीं। अब ऑडिट पैरा की खामियों की जांच का जिम्मा सहकारी सभाएं विभाग हमीरपुर के जिला निरीक्षक राजेश कुमार को सौंपा गया है। लंबा वक्त बीतने के बाद भी जांच अभी तक आगे नहीं बढ़ सकी है। विभाग का तर्क है कि सभा के सचिव जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, सभा सचिव का दावा है कि विभाग को तमाम रिकॉर्ड सहकारी सभाएं कार्यालय हमीरपुर में उपलब्ध करवा दिया गया है। इस बीच विभाग की ओर से यहां पर प्रशासक की नियुक्ति भी की गई है। मगर प्रशासक की नियुक्ति को सभा ने चुनौती दी है। कोर्ट ने प्रशासक की नियुक्ति पर स्टे लगा दिया है। हालांकि जांच अधिकारी मामले में जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में विभाग की ओर से 24 जुलाई को रखी जांच सुनवाई बैठक में साल 2021-22 में ऋण आवंटन की स्थिति कुछ हद तक स्पष्ट हो सकेगी। इस दौरान ऋणियों के अमानत खातों और बैंक रिकॉर्ड भी जांचा जाएगा। इससे स्पष्ट हो सकेगा कि ऋण आवंटन में कोई धांधली हुई है अथवा नहीं।








निवेशकों स्थिति स्पष्ट होने से मिलेगी राहत

सभा के ऑडिट पैरा में कथित तौर पर पाई गई खामियों की जांच से सभा के निवेशकों में संशय की स्थिति बनी हुई है। विभाग इन खामियों की जांच कर रहा है, लेकिन अभी तक कुछ भी निष्कर्ष निकल कर सामने नहीं आया। अब इस मामले में ऋणों की जांच सुनवाई होने से काफी हद तक सभा के निवेशकों को भी राहत मिलेगी।










मामले में ऋणों की जांच सुनवाई रखी गई है। 24 जुलाई को यह सुनवाई होगी। इसके बारे में ऋणियों के साथ सभा को सूचित कर दिया गया है।
-वीना भाटिया, सहायक पंजीयक, सहकारी सभाएं हमीरपुर






मई और जुलाई में जांच सुनवाई की गई है। बार-बार बैठक बुलाकर ऋणियों को तंग किया जा रहा है। कायदे से सुनवाई सभा कार्यालय में होनी चाहिए, लेकिन पंचायत में सुनवाई रखी गई है। सभा के ऑडिट में कोई खामियां नहीं हैं। विभाग को जांच में पूरा सहयोग किया गया है और साल 2002 से लेकर 2023 तक का रिकॉर्ड विभाग को सौंपा गया है।
-किशोरी लाल, सचिव, द संगरोह कृषि सेवा सहकारी सभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed