फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   sample fail

जिला में मिठाई, दूध व बिस्कुट के बाद अब नमकीन के दो सैंपल फेल

Tue, 25 Feb 2020 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते डुग्घा कस्बा से भरे पांच विभिन्न सैंपलों में से नमकीन के दो सैंपल फेल हो गए हैं। जिला में इससे पूर्व भी कई खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल हो चुके हैं। नमकीन के फेल हुए इन दो सैंपल पर न तो नमकीन बनाने वाली कंपनी का नाम था और न ही इसकी एक्सपायरी तिथि अंकित थी। ऐसे में यह सैंपल मिस ब्रांडेड पाए गए हैं। वहीं फूड एंड सेफ्टी विभाग अब संबंधित विक्रेता को जल्द ही नोटिस जारी करेगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

डुग्घा से ये सैंपल करीब डेढ़ माह पहले भरे गए थे। इन पर उत्पादकता कंपनी का नाम और एक्सपायरी तिथि न होने के चलते दुकानदार इसे इसकी निर्धारित अवधि से ज्यादा समय पर बेच सकता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को यह खराब नमकीन खाने से फूड प्वाइजनिंग और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इससे पूर्व जिला में मिठाई, दूध और बिस्कुट सहित अन्य कई खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल हो चुके हैं। जिला के लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। सहायक आयुक्त फूड एंड सेफ्टी अरुण चौहान ने कहा कि पांच सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इनमें से नमकीन के दो सैंपल सब स्टैंडर्ड पाए गए हैं। विक्रेताओं को नोटिस जारी कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed