फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sambhar dies after being hit by two-wheeler, rider injured

Hamirpur (Himachal) News: दोपहिया वाहन की चपेट में आने से सांभर की मौत, सवार घायल

Wed, 20 Dec 2023 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। उपमंडल के तहत सुजानपुर-हमीरपुर मुख्य मार्ग पर पंचायत दाड़ला में भलेठ के पास सांभर (जंगला जानवर) दोपहिया वाहन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में दुपहिया वाहन सवार को भी गंभीर चोटें आईं हैं। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सोमवार देर शाम को एक दोपहिया वाहन सवार जब सड़क पर आवाजाही कर रहा था तो सड़क क्रॉस करते हुए एक सांभर भागता हुआ वाहन चालक से टकरा गया। हादसे में सांभर की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर स्थानीय लोगों ने घायल वाहन चालक को निकटवर्ती सिविल अस्पताल सुजानपुर पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृतक सांभर को कब्जे में लिया। इसके बाद उसका मंगलवार प्रात: पोस्टमार्टम करवा कर दोपहर बाद दबा दिया गया। क्षेत्र की वनरक्षक अरुण बाला ने कहा कि सोमवार देर शाम को यह घटना घटित हुई थी। इस मौके पर वन खंड एरिया के तमाम वनरक्षकों सहित अन्य कर्मी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed