{"_id":"cdfd5eb4290d74be47cfa1d30e51b9da","slug":"sale-godown-incharge-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल गोदाम के इंचार्ज की चक्कर आने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल गोदाम के इंचार्ज की चक्कर आने से हुई मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के सेल गोदाम बड़सर का इंचार्ज वीरवार सुबह चक्कर खाकर जमीन पर गिर गया। इससे कर्मचारी गंभीर घायल हो गया।
प्राथमिक उपचार के बाद गोदाम इंचार्ज को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोदाम इंचार्ज संजीव कुमार निवासी मनण, झंडूता (बिलासपुर) का रहने वाला था। वीरवार सुबह संजीव कुमार गोदाम पहुंचा। करीब 10 बजे संजीव कुमार को कार्यालय में चक्कर आ गया।
इसके चलते संजीव कुमार गिर पड़ा। गोदाम में कार्यरत अन्य कर्मचारियों ने उसे निजी क्लीनिक पहुंचाया। यहां से कर्मचारी संजीव कुमार को 108 एंबुलेंस में क्षेत्रीय अस्पताल ले गए, लेकिन यहां चिकित्सकों ने संजीव कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
संजीव की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। गोदाम इंचार्ज की मौत पर स्टाफ सदस्यों ने शोक प्रकट किया है। उधर, एसपी अजय सिंह बौद्ध का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा।