फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sahil of village Badehra became a flying officer

Hamirpur (Himachal) News: गांव बदेहरा का साहिल बना फ्लाइंग ऑफिसर

Mon, 16 Jun 2025 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 16 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sahil of village Badehra became a flying officer
बस अड्डा नादौन के नजदीक ब्लॉक समिति की ओर से की गई बाड़बंदी से लगता है जाम। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

नादौन कांगू (हमीरपुर)। उपमंडल के तहत गांव बदेहरा के साहिल शर्मा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। हैदराबाद स्थित एयर फोर्स अकादमी में पासिंग आउट परेड शनिवार को हुई। साहिल के पिता संजय कुमार और माता नीलम भी इस पल के साक्षी बने। साहिल के दादा, नाना और पिता भी देश रक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। ये तीसरी पीढ़ी देश सेवा करने के लिए तैयार है। साहिल के पिता भी इंडियन आर्मी से सेवनिवृत्त हवलदार हैं और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम में कंडक्टर के पद पर तैनात हैं और माता गृहिणी हैं। साहिल की उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। साहिल ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने 12वीं तक की पढाई सैनिक स्कूल सुजानपुर से पूर्ण की है। इसके बाद उन्होंने एनडीए की परीक्षा पहले प्रयास में ही पास कर ली थी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ शिक्षकों को दिया है।

बस अड्डा नादौन के नजदीक ब्लॉक समिति की ओर से की गई बाड़बंदी से लगता है जाम। संवाद

बस अड्डा नादौन के नजदीक ब्लॉक समिति की ओर से की गई बाड़बंदी से लगता है जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed