फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sacrifice of Sahibzadas is a golden chapter in Indian history: Anurag

साहिबजादों का बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय : अनुराग

Sat, 27 Dec 2025 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 27 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sacrifice of Sahibzadas is a golden chapter in Indian history: Anurag
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर का नादौन में स्वागत करते हुए भाजपा पदाधिकारी व अन्य - फोटो : फतेपुर मातिन में घटना के बाद मौके पर पड़ी बाइक
नादौन (हमीरपुर)। भाजपा हमीरपुर की ओर से नादौन के जलाड़ी में वीर बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गुरुद्वारे में माथा टेककर गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अदम्य साहस, शौर्य एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
विज्ञापन

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों का बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। अल्पायु में ही उन्होंने धर्म, सत्य और न्याय की रक्षा के लिए जो अद्वितीय साहस दिखाया, वह युगों-युगों तक देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। साहिबजादों ने अत्याचार के सामने झुकने के बजाय अपने प्राणों का बलिदान देकर यह सिद्ध किया कि राष्ट्र और धर्म की रक्षा सर्वोपरि है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों तक सड़कों का जाल बिछाकर ऐतिहासिक कार्य किया है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला महामंत्री अजय रिंटू, जिला प्रवक्ता विनोद ठाकुर, जिला भाजपा पदाधिकारी अश्विनी गांधी, रजित भारती एवं दीक्षित गौतम, नादौन मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया, बड़सर मंडल के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र अग्निहोत्री, प्रगुण गौतम सहित अनेक वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

नशा तस्करों पर कठोर कदम उठाने की आवश्यकता

अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदेश में बढ़ता नशा गहरी चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि नशे की प्रवृत्ति अब केवल युवा पुरुषों तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवा महिलाओं में भी इसका फैलाव हो रहा है, जो अत्यंत गंभीर विषय है। नशे के सौदागरों, तस्करों और आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है। सीमाओं को भी इतना सख्त किया जाना चाहिए कि नशीले पदार्थ राज्य में प्रवेश ही न कर सकें। यूपीए सरकार के समय देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा चुकी थी, लेकिन 2014 के बाद एनडीए सरकार ने केंद्र में सत्ता संभाली और भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया की चार सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल किया है। कांग्रेस में सच बोलने की प्रथा खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि विदेशी धरती पर भी कांग्रेस के नेता भारत की बदनामी करते हैं।


निष्पक्ष जांच के बाद उचित कार्रवाई होनी चाहिए

चिकित्सक की बर्खास्तगी के मामले में अनुराग ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि एक छोटे से वीडियो से सही और गलत का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। परिस्थितियों का भी आकलन होना चाहिए कि यह घटना क्यों घटित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed