फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ropardi school team in final in kabaddi

Hamirpur (Himachal) News: रोपड़ी स्कूल की टीम कबड्डी में फाइनल में

Tue, 10 Sep 2024 08:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 10 Sep 2024 08:31 AM IST
विज्ञापन
Ropardi school team in final in kabaddi
कबड्डी के पहले सैमीफाइनल मुकाबले में हाई स्कूल रोपड़ी व जौली कन्वेंट पब्लिक स्कूल जाहू की टीमें
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में चल रही अंडर-17 लड़कों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने कबड्डी, वॉलीबाल और बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता के समन्वयक मनजीत कुमार और उप समन्वयक रणवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान बारिश भी हुई, लेकिन आयोजन सफल रहा। हालांकि बारिश के कारण मैच रोकने पड़े और मैदान के सूखने का इंतजार करना पड़ा। उन्होंने बताया कि कबड्डी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हाई स्कूल रोपड़ी ने जौली कन्वेंट पब्लिक स्कूल जाहू को 51-28 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में वीवीएन अवाहदेवी और होली हार्ट पब्लिक स्कूल डिडवीं के खिलाड़ी भिड़ेंगे।
विज्ञापन

वॉलीबाल : लिटल ऐंजल पब्लिक स्कूल टौणी देवी ने एसआर सोहारी को 2-0 से पराजित किया। एक अन्य मैच में राजकीय उच्च पाठशाला बराड़ा ने राजकीय उच्च पाठशाला प्लाह ब्राहमणा को हराया, और ब्राहलडी ने होली हार्ट पब्लिक स्कूल डिडवीं को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन : हाई स्कूल जिवाणी ने कक्कड़ को हराया। एचएच धनेड़ ने एसबीएन तरक्वाडी को हराया, जबकि हाई स्कूल पल्लवीं ने केएचएम हरसौर और डीएवी दरकोटी ने हाई स्कूल बनाल को हराया।


वॉलीबाल में धंगोटा और रैली जजरी के बीच होगा फाइनल मुकाबला
बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्हेड़ा में अंडर-19 छात्रा खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचने के लिए जमकर संघर्ष किया। वॉलीबाल के सेमीफाइनल में धंगोटा ने चकमोह को हराया, जबकि रैली ने कठियाना को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब धंगोटा और रैली के बीच मंगलवार को वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला होगा। वहीं, बैडमिंटन में पटलांदर ने जौड़े अंब को हराया, कुल्हेड़ा ने गारली को पराजित किया, चबूतरा ने बिझड़ी को हराया और ब्राइट सन ने बाबा बालक नाथ चकमोह की टीम को हराया। इसके परिणामस्वरूप कुल्हेड़ा और ब्राइट सन की टीम बैडमिंटन के फाइनल में पहुंच गई हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक ठाकुर ने कहा कि खेल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को फाइनल मैचों के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed