{"_id":"6a00db80084c62b585034128","slug":"road-accident-in-barsar-84-year-old-woman-dies-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-193129-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में सड़क हादसा, 84 वर्षीय महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में सड़क हादसा, 84 वर्षीय महिला की मौत
Mon, 11 May 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 11 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत बरोली क्षेत्र में गत रात सड़क हादसे में घायल 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस थाना बड़सर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि नागरिक अस्पताल बड़सर में एक केस आया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां दुलूंबी देवी निवासी गांव पथ्लियार उपचाराधीन पाई गईं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि महिला बरोली क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हुई थीं।
इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पाया गया कि कार चालक कार्तिक निवासी मैहरे अपनी कार को तेज रफ्तार व लापरवाही से चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल दुलूंबी देवी ने उपचार के दौरान बड़सर में दम तोड़ दिया। एएसपी लालमन शर्मा ने कहा कि पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।