{"_id":"5f0f36cd8ebc3e74a86cbc7b","slug":"result-hamirpur-hp-news-sml3384914150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई दसवीं कक्षा में जिले के होनहारों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई दसवीं कक्षा में जिले के होनहारों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हमीरपुर पब्लिक स्कूल की छात्रा अनाहिता शर्मा ने 99.1 फीसदी अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वंशिका कंवर ने 95.5 फीसदी अंक लेकर दूसरा और रिद्धिम शर्मा ने 94.33 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य घनश्याम कश्यप ने सभी बच्चों तथा अध्यापकों को बधाई दी। डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर का सीबीएसई दसवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने कहा कि डीएवी के दसवीं कक्षा के सभी 150 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। छात्रा अरुधि सिंह ने 98.2 फीसदी अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रिधिमा शर्मा ने 97.4 फीसदी अंक लेकर द्वितीय और सारा शर्मा ने 96.6 फीसदी अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर का दसवीं कक्षा का सीबीएसई परिणाम सौ फीसदी रहा। परीक्षा संचालिका शालिनी कुमारी ने बताया कि विद्यालय के कुल 66 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, सभी उत्तीर्ण हुए हैं। 49 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने बताया कि विवेक चौधरी ने 93 फीसदी, विकास राणा ने 91, प्रिया शर्मा 89.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। हिम अकादमी स्कूल विकासनगर के 25 छात्रों 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। छात्रा अदिति सिंह चैहान ने 95.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान, सेजल गथानिया ने 95.2 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और अंकिता शर्मा ने 94.8 प्रतिशत अंक लेकर तृतीया स्थान हासिल किया। परमार्थ सीबीएसई स्कूल कक्कड़ियार का दसवीं कक्षा का परिणाम 100 फीसदी रहा। प्रधानाचार्य अनीता डोगरा ने स्कूल के सभी अध्यापकों व विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं हिम गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल भालत हरसौर का सीबीएसई दसवीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। निधि शर्मा ने 500 में से 478 अंक लेकर पहला, सोनिया शर्मा ने 472 लेकर दूसरा व निधि शर्मा ने 457 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रबंधक संजीव शेखर व प्रिंसिपल राजिंद्र कुमार ने सभी बच्चों, अभिभावकों व समस्त अध्यापकों को बधाई दी। डीएवी स्कूल भड़ोली का 10वीं का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने बताया की अपेक्षा शर्मा ने 95.83 फीसदी अंक अर्जित कर प्रथम स्थान, शिवम कपिल ने 95 फीसदी अंक लेकर द्वितीय और नंदनी शर्मा, गार्गी दत्ता ने 94.83 फीसदी अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल जाहू का दसवीं का परिणाम सौ फीसदी रहा। दीपिका वर्मा ने 89 फीसदी अंक लेकर प्रथम, स्मृति सांडिल्य ने 79 फीसदी अंक लेकर दूसरा, काक्षी शर्मा ने 71.4 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। सावित्री चौहान व स्कूल प्रिंसिपल बंदना शर्मा ने बच्चों व अभिभावकों को बधाई दी।