फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Reservation roster for municipal corporation and other bodies will be decided tomorrow

Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम सहित अन्य निकायों का आरक्षण रोस्टर कल होगा तय

Sun, 20 Jul 2025 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 20 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर सहित जिला के अन्य नगर निकायों का आरक्षण रोस्टर सोमवार को तय हो जाएगा। जिला प्रशासन ने इस बारे में सभी उपमंडलधिकारियों को सूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया के लिए सभी नगर निकायों के संबंधित अधिकारियों और एसडीएम को जिला प्रशासन की ओर सूचना जारी कर दी गई है। राज्य चुनाव आयोग की ओर से 22 जुलाई तक आरक्षण रोस्टर को तय करने के लिए गाइडलाइन जारी की गई थी। ऐसे में जिला प्रशासन ने इस प्रक्रिया को एक दिन रहते पूरा करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिला में वर्तमान में नगर निगम सहित दो नगर परिषद और तीन नगर पंचायतें है। इन नगर निकायों का आरक्षण रोस्टर भी सोमवार को तय होगा। भोरंज और बड़सर नगर पंचायत का गठन हाल ही में किया गया है। इसके अलावा नगर पंचायत नादौन को परिषद का दर्जा दिया गया है। यहां पर वार्ड की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पुनर्सीमांकन की प्रक्रिया के पूरा होने के बाद चुनाव लड़ने के इच्छुक शहरी आरक्षण रोस्टर का इंतजार कर रहे थे। अब 21 जुलाई को रोस्टर के जारी होने से यह इंतजार भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर निगम हमीरपुर के रोस्टर पर सबकी नजरें
नगर निगम हमीरपुर के आरक्षण रोस्टर पर सबसे अधिक नजरें हैं। 15 वार्ड में भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं। 94 गांव नगर निगम हमीरपुर में मर्ज किए गए हैं। ऐसे में 40 हजार आबादी की चुनावी दिशा सोमवार को तय हो जाएगी। कई वार्ड में नेत्रियां तो कई वार्ड में नेता आरक्षण रोस्टर से पहले ही चुनावी तैयारी में जुट गए हैं।



कहां कितने वार्ड, ये रहेगा फार्मूला
नगर परिषद और नगर पंचायतों में आरक्षण रोस्टर पर्ची सिस्टम से तय होगा। पर्ची डालकर वार्ड का आरक्षण तय होगा। इसमें स्थानीय लोगों को शामिल किया जाता है, जबकि नगर निगम में जनसंख्या के आधार पर आरक्षण रोस्टर जारी होगा। नगर निगम हमीरपुर में 15, नगर परिषद नादौन में नौ, सुजानपुर में नौ और नगर पंचायत भोटा और भोरंज में सात-सात वार्ड हैं, जबकि नगर पंचायत बड़सर में नौ वार्ड हैं।


कोट
सभी संबंधित अधिकारियों को सूचना जारी कर दी गई है। सोमवार शाम तक आरक्षण रोस्टर तय कर लिया जाएगा।
-अमरजीत सिंह, डीसी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed