{"_id":"6841ef268b757d88b90b9e4b","slug":"rescue-operations-will-be-conducted-at-10-places-during-the-mock-exercise-dc-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-157695-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉक एक्सरसाइज में 10 स्थानों पर चलेंगे रेस्क्यू ऑपरेशन : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉक एक्सरसाइज में 10 स्थानों पर चलेंगे रेस्क्यू ऑपरेशन : डीसी
Fri, 06 Jun 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर । उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के तकनीकी सहयोग से आयोजित की जा रही नौवीं मेगा मॉक एक्सरसाइज के लिए जिला हमीरपुर में भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उन्होंने बताया कि मॉक एक्सरसाइज के दौरान जिले के पांचों उपमंडलों में दो-दो स्थानों पर बचाव एवं राहत कार्यों को घटना प्रतिक्रिया प्रणाली यानी इंसीडेंस रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सुनियोजित एवं प्रभावी ढंग से अंजाम दिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 9:00 बजे जिला में रिक्टर पैमाने पर 8.0 की तीव्रता वाले भूकंप के परिदृश्य का अलर्ट जारी किया जाएगा।
इस भूकंप के कारण जिला के दस स्थानों पर होने वाले नुकसान की सूचना जिला एमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (डीईओसी) को प्राप्त होगी और इसके तुरंत बाद जिले में आईआरएस सक्रिय हो जाएगा। सबसे पहले नुकसान वाले स्थानों पर स्थानीय समुदाय की प्रतिक्रिया देखी जाएगी और उसके बाद बचाव दलों को घटनास्थलों के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
उपायुक्त ने जिला के सभी उपमंडलों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय वालंटियरों, आपदा मित्रों, पंचायत जनप्रतिनिधियों तथा आम लोगों से भी ोगा मॉक एक्सरसाइज में सक्रियता एवं गंभीरता के साथ भाग लेने की अपील की है।