फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Report of employees caught with bribe sent to Corporation Directorate

Hamirpur (Himachal) News: निगम निदेशालय को भेजी रिश्वत के साथ पकड़े कर्मियों की रिपोर्ट

Thu, 08 Feb 2024 02:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पांच हजार की रिश्वत के साथ पकड़े गए हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के दोनों कर्मचारियों की रिपोर्ट निगम निदेशालय को भेजी गई है। मामले में दर्ज एफआईआर विजिलेंस से मिलने के बाद अब निगम की तरफ से दोनों कर्मचारियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। नियमों के मुताबिक यदि सरकारी कर्मचारी दो दिन से अधिक पुलिस रिमांड पर रहता है तो उनका निलंबन तय होता है। रिश्वत के साथ पकड़े गए दोनों कर्मी चार दिन की पुलिस रिमांड पर रहे हैं। ॉ
विज्ञापन

अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। निगम निदेशालय को मंगलवार को मामले की रिपोर्ट और एफआईआर क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर कार्यालय से भेजी गई है। ऐसे में अब वीरवार तक इस मामले में दोनों कर्मियों पर निलंबन की गाज गिरना तय है। आरोपी कर्मी नील कमल जेओए आईटी है जबकि हेल्पर देवेश दिहाड़ीदार के तौर पर निगम में कार्यरत है। हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति के निदेशक राजेश्वर गोयल ने कहा कि क्षेत्रीय कार्यालय से इस मामले की रिपोर्ट मिल गई है। नियमों के तहत विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed