{"_id":"671a5ed6fa89773b2e00e4d8","slug":"repair-of-drinking-water-pipeline-at-society-chowk-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-139288-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सोसायटी चौक पर पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सोसायटी चौक पर पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत
विज्ञापन
बारी मंदिर के सोसायटी चौक के पास दस दिन से टूटी हुई थी पेयजल पाइपलाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणी देवी (हमीरपुर)। निर्माणाधीन एनएच हमीरपुर से मंडी वाया अवाहदेवी पर सोसायटी चौक के पास पिछले 10 दिन से टूटी पेयजल पाइपलाइन की विभागीय अधिकारियों ने मरम्मत करवा दी है। वीरवार को एनएच निर्माण कार्य में लगी कंपनी के मजदूरों और जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने पुरानी टूटी हुई पेयजल पाइपलाइन को निकालकर नई डाल दी है। अमर उजाला ने 24 अक्तूबर के अंक में दस दिन से पेयजल पाइप टूटने से व्यर्थ बह रहे पानी की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसका विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया है।
निर्माणाधीन एनएच हमीरपुर से अवाहदेवी वाया मंडी पर पिछले दस दिन से पेयजल पाइप टूटे होने से पानी व्यर्थ में बह रहा था। बमसन क्षेत्र के बारी मंदिर के सोसायटी चौक पर यह लापरवाही पैदल चलने वालों और दोपहिया चालकों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी थी। इस स्थान पर गांव महाड़े, निजी स्कूल, लघु और तहसील कार्यालय को रास्ते जाते हैं। लोगों का लगातार आना-जाना लगा रहता है। छोटे स्कूली बच्चों का तो इस स्थान से निकलना मुश्किल हो गया था। अब पेयजल पाइप की मरम्मत होने से सड़क पर लोगों को आवाजाही में काफी सुविधा मिलेगी।
कोट:
निर्माणाधीन एनएच हमीरपुर से अवाहदेवी वाया मंडी के निर्माण कार्य के वाटर सप्लाई विंग के इंचार्ज अनन्य सिंह ने कहा कि टूटी पाइपलाइन को जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे लोगों को समस्या से राहत मिलेगी।