{"_id":"686cfcbed1497afc290d555a","slug":"reduction-in-tgt-promotion-posts-is-against-teacher-interests-suresh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-160579-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी के प्रमोशन पदों में कटौती शिक्षक हितों के खिलाफ : सुरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी के प्रमोशन पदों में कटौती शिक्षक हितों के खिलाफ : सुरेश
Wed, 09 Jul 2025 04:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 09 Jul 2025 04:39 AM IST
विज्ञापन
टीजीटी कला संघ ने प्रदेश सरकार से उठाई 1604 पदों पर टीजीटी से प्रवक्ता पदोन्नति की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। दो साल से अधिक समय बीत गया है। करीब 1600 प्रवक्ता पदों पर टीजीटी की प्रमोशन संभव है। मगर इसे मात्र 550 पदों तक सीमित रखने का प्रस्ताव शिक्षक हितों के विरुद्ध है। राजकीय टीजीटी कला संघ प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देशराज कालिया और महासचिव विजय हीर ने बताया कि प्रवक्ता कैडर के 16 हजार पदों में से 8000 पद सीधी भर्ती और 8000 पद टीजीटी प्रमोशन से भरे जाते हैं।
सीधी भर्ती में 700 पद और प्रमोशन में केवल 401 पद भरे गए हैं। जबकि नियमों के तहत इनकी संख्या बराबर होनी चाहिए थी और 299 टीजीटी को 2023 में देय यह प्रमोशन आज तक नहीं मिली है। वर्ष 2024 और 2025 में देय प्रमोशन के पद कहां गए, यह साफ नहीं है। उन्होंने 1604 पदों पर टीजीटी से प्रवक्ता पदोन्नति की मांग सरकार से उठाई है।
सरप्लस पदों का ठीकरा केवल पदोन्नति के तय पदों के सिर फोड़ना औचित्यहीन है। प्रवक्ता कैडर में अगर पद सरप्लस हैं तो उनकी संख्या में कटौती सीधी भर्ती और पदोन्नति में बराबर संख्या में करनी होगी। उन्होंने बताया कि अब तक 618 स्कूलों में नामांकन घटने के कारण 16 मार्च 2023 से 19 सितंबर 2024 तक कुल 1094 प्राथमिक और मिडल स्कूल बंद किए गए हैं। इन सबके बावजूद 440 से ज्यादा टीजीटी सरप्लस नहीं होंगे और आंकड़ों में 1120 शिक्षकों को सरप्लस बताकर टीजीटी से प्रवक्ता प्रमोशन के पदों में कटौती करना शिक्षकों को नामंजूर है।