फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Recruitment should not be done on outsourcing in the Electricity Board: Union

बिजली बोर्ड में आउटसोर्स पर न की जाए भर्ती : यूनियन

Mon, 17 Nov 2025 04:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 17 Nov 2025 04:37 AM IST
विज्ञापन
1000 टी मेट और 70 हेल्पर के पद भरने के फैसले का स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टौणीदेवी(हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने मीडिया को दिए बयान में बिजली बोर्ड में स्टाफ की भर्ती करने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने मांग की है कि यह भर्ती आउटसोर्स आधार पर न की जाए।
कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष नीतीश भारद्वाज, महासचिव प्रशांत शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंद लाल, झाबे राम शर्मा, ललित कुमार, सुनील चौधरी, मुख्य संगठन सचिव अनिल वर्मा, मुख्य सलाहकार यशवंत चौहान ने प्रेस को जारी संयुक्त बयान में प्रदेश सरकार की ओर से विद्युत बोर्ड लिमिटेड में स्टाफ की भारी भरकम कमी को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन

यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आग्रह किया है कि यह भर्ती प्रक्रिया किसी निजी एजेंसी के माध्यम से आउटसोर्स के आधार पर करने के बजाय विद्युत बोर्ड लिमिटेड के माध्यम से किसी नीति विशेष के तहत मेरिट के आधार पर की जाए। ताकि एक निश्चित अवधि के अंदर ये कर्मचारी विद्युत बोर्ड के कर्मचारी बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आउटसोर्स की व्यवस्था शोषण पर आधारित एक गैर जिम्मेदार व्यवस्था है। इसके चलते पिछले कुछ वर्षों में अनेकों आउटसोर्स कर्मचारी विभिन्न दुर्घटनाओं का शिकार होकर मौत का ग्रास बन चुके हैं या शारीरिक तौर पर अपाहिज हो चुके हैं और इनके परिवार बेसहारा होकर लाचारी की जिंदगी जी रहे हैं। पदाधिकारियों ने इस भर्ती प्रक्रिया को अतिशीघ्र पूरा करने की मांग उठाई है। कहा है कि प्रदेश बिजली बोर्ड में स्टाफ की भारी भरकम कमी के चलते कोई दूसरा कर्मचारी सीढ़ी पकड़ने के लिए भी उपलब्ध नहीं है। अकेले-अकेले कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कर रहे हैं और विभिन्न गंभीर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। प्रदेश के विद्युत उपकेंद्रों में भी स्टाफ की कमी के चलते अकेले-अकेले कर्मचारी शिफ्ट ड्यूटी देने के लिए मजबूर हैं। प्रदेश सरकार की कैबिनेट की ओर से 1000 टी-मेट और 70 हेल्पर पावर हाउस भर्ती करने के निर्णय को भी अतिशीघ्र लागू करने की प्रक्रिया को शुरू करने की मांग की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed