फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Recognize the value of water and conserve it: Anurag

पानी का मोल पहचानें और इसका संरक्षण करें : अनुराग

Tue, 07 Jun 2022 07:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
Recognize the value of water and conserve it: Anurag
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर बाल स्कूल में वर्षा जल संग्रहण संयंत्रों के शुभारंभ के मौक - फोटो : Hamirpur-HP
सचित्र-
विज्ञापन

पानी का मोल पहचानें और इसका संरक्षण करें : अनुराग
केंद्रीय मंत्री ने बाल स्कूल में किया वर्षा जल संग्रहण संयंत्र का उद्घाटन
जिला हमीरपुर के 60 अन्य स्कूलों के संयंत्रों का भी वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को जिले के 61 स्कूलों में वर्षा जल संग्रहण संयंत्रों का शुभारंभ किया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के परिसर में शुभारंभ के साथ-साथ जिले के 60 अन्य स्कूलों का भी वर्चुअल माध्यम से वर्षा जल संग्रहण संयंत्रों का उद्घाटन किया। इन संयंत्रों का निर्माण कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व योजना के तहत किया गया है।

उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता, जल और पर्यावरण संरक्षण करने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया। कहा कि पानी का मोल पहचानें और इसका संरक्षण करें। पानी की गुणवत्ता सही होगी तो हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य पर देश के सभी जिलों में 75-75 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने फाउंडेशन से आग्रह कि वह जिला हमीरपुर के कम से कम 75 स्कूलों में वर्षा जल संग्रहण संयंत्र स्थापित करने की दिशा में कार्य करें। प्रत्येक विद्यार्थी इस बार बरसात के सीजन में कम से कम एक-एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी देखभाल का जिम्मा भी उठाएं। केंद्रीय मंत्री ने ब्वॉयज स्कूल की प्रधानाचार्य को स्कूल परिसर या इसके आसपास के क्षेत्रों का चयन करके वहां स्वच्छता अभियान चलाकर उस क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर हमीरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, महामंत्री सुरेश सोनी, राजेश शर्मा, नगर परिषद के पार्षद विनय कुमार, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक बीडी शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक संजय कुमार ठाकुर, प्रधानाचार्य नीना ठाकुर और फाउंडेशन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed