फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Re-demarcation of four development blocks, limited to one assembly area

Hamirpur (Himachal) News: चार विकास खंडों का पुर्नसीमांकन, एक विस क्षेत्र तक सीमित

Tue, 08 Jul 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 08 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
जिले के चार विकास खंडों का पुर्नसीमांकन, एक विस क्षेत्र तक सीमित
विज्ञापन

पंचायत समितियों के वार्ड का बदलेगा पुर्नसीमांकन, जिप वार्ड भी बदलेंगे
सुजानपुर के बमसन और भोरंज विकास खंड में सबसे अधिक बदलाव
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले में चार विकास खंडों का पुर्नसीमांकन किया गया है। अब एक विधानसभा तक ही विकास खंड के दायरे को सीमित किया गया है। ऐसे में कईं दर्जनों पंचायतों के विकास खंड बदल गए हैं। अब अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में विकास खंड का क्षेत्र नहीं होगा। ऐसे में सबसे अधिक बदलाव बमसन विकास खंड में हुआ है।
जिले में अब इन चार विकास खंडों की पंचायत समितियों के वार्ड भी बदल जाएंगे। इसके अलावा जिला परिषद वार्डों की सीमाएं भी पूरी तरह से बदल जाएगा। जिला प्रशासन ने जिला परिषद वार्डों का परिसीमन कर आपत्तियों का निपटारा भी कर दिया था लेकिन अंतिम प्रारूप जारी नहीं किया गया था। ऐसे में इस प्रारूप में बड़े बदलाव होंगे। जिले के चार विकास खंडों बमसन, भोरंज, सुजानपुर और हमीरपुर में बदलाव किए गए हैं। बमसन की 17 पंचायतों को भोरंज विकास खंड में शामिल गया है। बमसन में हमीरपुर खंड की दो पंचायतों को शामिल किया गया है। हमीरपुर विकास खंड में भोरंज खंड की नौ पंचायतों और बमसन की आठ पंचायतों को शामिल किया गया है। सुजानपुर खंड में हमीरपुर की चार पंचायतों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


---विकास खंड बमसन (कुल पंचायते 21)
बारीं, भटेड़, भेरड़ा, चारियां दी धार, ग्वारडू, जंदरू, कक्कड़, बजरोल, खनौली, लग (कडियार), नाड़सी, पौंहज, पटनौणी, पुरली, सिकांदर, करियाली, टपरे, ऊहल, ऊटपुर। हमीरपुर विकास खंड की पंचायते ख्याह लोखरियां, दरोगण पतिकोट शामिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---विकास खंड भोरंज (कुल पंचायते 46)
अमरोह, बडै़हर, बाहन्वीं, भकेड़ा, भलवानी, भुक्कड़, धमरोल, भौंखर, धीरड़, घरसाड़, हनोह, जाहू, झरलोग, करहा, कड़ोहता, खरवाड़, लंझियाणी, लुद्दर महादेव, मनवीं, महल, मुंडखर, नंधन, पलपल, पपलाह, पटटा, रोहिंन, सधरियाण, टिक्करी मिन्हास, बमसन से ली गई अम्मण, कैहरवीं, बराड़ा, दरब्याड़, दिम्मी, धनड़, कंज्याण, पंजोत, टिक्करी बुल्हा, डेरी, बगवाड़ा, समीरपुर, बधानी, बजड़ोह, डाढू, चंबोह, कोट लांगसा पंचायतों को शामिल किया है।

----विकास खंड हमीरपुर (कुल पंचायते 33)
अमरोह, ब्राहलड़ी, चंगर, धनेड़े, धरोग, फरनोहल, जंगल रोपा, ललीण, नाल्टी, नारा, नेरी, रोपा, सेर बलौणी, गसोता, बोहणी छयोड़ी, झटेड़ी और
विकास खंड भोरंज से ली गई अग्घार, नाहलवीं, साहनवी, ताल, टिक्कर डिडवीं, ऊखली, चौकी कनकरी, पांडवीं, भगेटू और बमसन से ली गई बफड़ी, बलोह, चमनेड़, डबरेहड़ा, कालेअंब, लंबलू, पंधेड़, स्वाहल पंचायते शामिल की गई हैं।


---विकास खंड संजानपुर (कुल पंचायतें 26)
बनाल, बैरी, बीड़ भगेहड़ा, चबूतरा, चलोह, चमियाणा, दाड़ला, डेरा, धना धमिड़याणा, डुहक, जोल (प्लाही), जंगल, खैरी, करोट, लंबरी, मनिहाल, पटलांदर, पनोह, री, रंगड़, सपाहल, टिहरा और हमीरपुर विकास खंड से ली गई देई का नौण, कुठेड़ा, मझोग सुल्तानी, टिब्बी पंचायत को शामिल किया गया है।

कोट
विकास खंड की पंचायतों में बदलाव किया गया है। पंचायत समिति और जिला परिषद में परिसीमन की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।
अभिषेक कुमार गर्ग एडीसी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed