{"_id":"6abc203f08b285f2630fa711","slug":"ration-distribution-via-new-e-pos-machines-will-begin-soon-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-210183-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नई ई-पॉस मशीनों से जल्द राशन वितरण होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नई ई-पॉस मशीनों से जल्द राशन वितरण होगा शुरू
Wed, 30 Sep 2026 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के उचित मूल्य की दुकानों में राशन वितरण के लिए जल्द ही नई ई-पॉस मशीनों का इस्तेमाल शुरू होगा। मशीनें डिपो होल्डरों तक पहुंच चुकी हैं और प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
हालांकि, अभी इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया लंबित है। आवश्यक उपकरणों की इंस्टॉलेशन पूरी होने के बाद पुरानी मशीनों को हटाकर नई मशीनों से राशन वितरण शुरू किया जाएगा।
फिलहाल जिले के करीब 320 उचित मूल्य की दुकानों में पुरानी ई-पॉस मशीनों से राशन वितरित किया जा रहा है। नई मशीनों के इस्तेमाल से नेटवर्क, सर्वर और अंगुली के निशान के सत्यापन से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों में कमी आने की उम्मीद है। इससे उपभोक्ताओं और डिपो होल्डरों को राशन वितरण में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
कोट
उच्चाधिकारियों के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। नई ई-पॉस मशीनों में उपकरणों की इंस्टॉलेशन के बाद इसका प्रयोग शुरू होगा। -आंचल, जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हमीरपुर